मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक सामूहिक शादी में 179 कन्याओं के अभिवावक बन दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 179 कन्याओं के विवाह समारोह में सभी कन्याओं के अभिवावक बनकर अपना आशीर्वाद दिया , आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कला नवोदय विद्यालय के क्रीड़ा मैदान आयोजन किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , जिसमें विकास खण्ड- राजगढ़ के 68 एवं विकास खण्ड- पटेहरा के 111, कुल 179 जोड़ों अनु0जा0 के 168, अन्य पिछड़ा वर्ग के 07 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04 कन्याओं का सामूहिक विवाह सकुषल सम्पन्न कराया , विधायक मड़िहान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह गरीबों की लड़की के शादी के लिए बहुत ही अच्छी योजना है , इस योजना का लाभ अधिक से अधिक गरीब अपनी पुत्री की विवाह कराकर ले , इस सामूहिक विवाह मे सरकार द्वारा कुल ₹51000 का अनुदान मिलता है , जिसमें ₹35000 वधु के बैंक खाते में एवं ₹10000 की सामग्री पायल , बिछिया बक्सा आदि पर एवं ₹6000 का भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत व्यवस्था बैंड बाजा , पंडित आदि एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का इन्तेजाम किया जाता है , विधयक जी ने 179 नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना किया ,