मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक सब कुछ भले ही भूल जाए लेकिन क्षेत्र में जनता के बीच जाना नही भूलते
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भले ही सब कुछ भूल जाए लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के जाना प्रति दिन नही भूलते , जनता के प्रति अपने लगाव को लेकर गजब के जुनूनी है मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अगर जनपद में है तो अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी न किसी गांव में पैदल भ्रमण कर दौरा करते दिख जाएंगे , आज विधायक जी अहरौरा क्षेत्र में भाजपा के धीरज केसरी के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके पिता के निधन पर अपनी दुखद शोक संवेदना प्रकट किया , तो वही अहरौरा के ग्राम छातो, हिनौता मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व मे अनुसूचित बस्ती मे जाकर कई जगहों पर वृक्षारोपण किया , वहा से निकलकर विधायक जी चुनार विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख व्यवसाई सौरव सिंह एवं नगर के वरिष्ठ दुकानदार छोटेलाल कुशवाहा, सुभाष सिंह, यशवंत सहित पैदल भ्रमण करते हुए दर्जनों व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना , इस अवसर पर छोटेलाल कुशवाहा, सुभाष सिंह, रामबली सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके साथ अन्य लोग मौजूद रहे ,