मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक संकल्प विकसित भारत यात्रा में मोदी, योगी की समस्त योजना के बारे में जनता से की चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर और ग्राम महुआबारी में संकल्प विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ को जनता के बीच समस्त योजनाओ की जनता के बीच एक एक योजना की बारी बारी से चर्चा करते हुए जानकारी दिया , जनता और किसानों के बीच सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों का राशन योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभार्थियों का फॉर्म भरवाकर लाभान्वित किया गया , भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार मोदी वैन द्वारा किया जा रहा है , जिससे सभी जनमानस तक जानकारी पहुंच सके कि सरकार जनता के हित मे कितनी योजना चल रही है , जिन्होंने अभी तक चल रही योजना का लाभ न लिया हो वो सरकार की योजना का लाभ उठाये ,