मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में लिया भाग
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार पर आयोजित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री शामिल हुए , मुख्य अतिथि के साथ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने डॉ0 मुखर्जी को नमन किया , उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ के ग्राम धौहां के रहने वाले कपिल सिंह रात मे ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उनकी मृत्यु हो गई थी, विधायक जी दुखद समाचार सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया, साथ ही अधिकारियों से फोनवार्ता कर तत्काल पोस्टमार्टम कराये जाने के सम्बंध में बात किया , उसके बाद वन महोत्सव के तहत वन विभाज के तत्वाधान मे मड़िहान में वन रेंज के बेला जंगल मे पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर आम जनमानस का आह्वान किया कि सभी लोग अपने जीवन मे कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाये , वहा से ग्राम धनसिरीयां के रहने वाले दिलीप पाठक के निवास पर पहुंचकर उनकी माता की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की, इसी तरह से ग्राम पुरैनिया में मिश्रीलाल सिंह के यहां तेरहवीं मे अपनी श्रद्धांजली अर्पित की , उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय बुजुर्गों का हाल चाल लेते हुए उनका आशीर्वाद लिया ,