मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक वोटर चेतना महाअभियान के बैठक में भाग लेने आजमगढ़ पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज वोटर चेतना महाअभियान में भाग लेने के लिए आजमगढ़ पहुंचे , वोटर चेतना महाअभियान गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र का सम्मेलन कार्यक्रम आज आजमगढ़ मे आयोजित किया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रदेश महामंत्री धर्मपाल एवं विशिष्ट अतिथि मानवेंद्र सिंह रहे , इस बैठक में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर बैठक मे भाग लिया , बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद एवं सभी विधायकगण एवं सभी विधान परिषद सदस्य के साथ सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल रहे , इसके अलावा विस्तारक एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी मौजूद रहे , वहा से लौटकर विधायक जी चुनार क्षेत्र के गांगपुर गांव पहुंचकर एक तिलक समारोह में शामिल हुए ,