मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिया भाग
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बीते देर रात्रि लखनऊ पहुंच गए थे , आज लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, व प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ साथ बड़ी संख्या में उत्तरप्रदेश के विधायक शामिल हुए, बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ साथ अगले विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर भी चर्चा की गई , बीते लोकसभा में भाजपा की खराब प्रदर्शन के बाद यह लखनऊ मे पार्टी की पहली बड़ी बैठक की गई है ,