मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अदलहाट बाजार में गांधी जी की मूर्ति एवं पूरे परिसर मे साफ सफाई कर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला , साथ ही विधायक जी रामजानकी मंदिर मे भी जाकर साफ सफाई कर कार्यकर्ताओ से कहा की महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत अभियान को आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आगे बढ़ाया, आज देश के लोगो मे स्वच्छता के प्रति बड़ी संख्या मे जागरूकता बढ़ी है, इस अवसर पर बैजनाथ प्रजापति, पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह, अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, आशीष, राजन गुरु, अनूप जायसवाल, सहित तमाम अन्य लोग भी मौजूद रहे,