मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक राम जानकी मंदिर मे साफ सफाई कर अपने अन्य कार्यक्रमो के लिए हुए रवाना
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मोदी जी के आह्वान पर अयोध्या मे श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम जानकी मंदिर मे साफ-सफाई कर अपने अन्य कार्यक्रमो के लिए रवाना हुए, सर्व प्रथम राज्यसभा सांसद रामसकल जी के माता के निधन के तेरहवीं मे शामिल होने उनके ग्राम शिल्पी जिला सोनभद्र मे पहुंचकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से विधानसभा चुनार के ग्राम नियामतपुर खुर्द घुटुरु सिंह के घर पहुंचकर उनके भाई के निधन अपनी शोक संवेदना प्रकट की, उसके बाद विधायक जी वाराणसी एपेक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर इलाज करा रहे लूट के बाद बदमाशो की गोली से घायल आभूषण व्यापारी अजीत केसरी एवं अजय केसरी का हाल जाना , हम आपको बता दे कि आभूषण व्यापारी अजीत केसरी और उनके भाई अजय केसरी जब दुकान बन्द कर अपने घर जा रहे थे तो कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को रोककर मारपीट कर गोली मार लगभग 25 से 30 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए , अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया , उसी हॉस्पिटल में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भांवा के रहने वाले लल्लू केसरी की पत्नी का भी ऑपरेशन हुआ था, विधायक जी ने लल्लू केसरी व उनके परिजन से मिलकर हाल जाना ,