मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मोदी जी की माँ के निधन पर जताया शोक
मिर्ज़ापुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ हीराबेन के निधन पर मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शोक जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट किया , बीते कई दिनों से मोदी जी की माँ हीराबेन को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था , जहा डॉक्टरों के उपचार के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया गया था , लेकिन शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं और देश को अलविदा कह गयी , वह सौ साल की थी , उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी , भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं भी मोदी जी की माँ हीराबेन के निधन पर शोक जताया है , इस मौके पर मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री की उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है ,