मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक युवाओ को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कर दर्जन भर से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर किया दर्शन पूजन
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ में मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने के बाद गृह जनपद लौटते ही सर्व प्रथम आवास पर जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रम में शामिल हुए, इसी क्रम में मड़िहान के देवरी कलां स्थित रश्मि सिंह निजी आईटीआई कॉलेज में युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अध्यनरत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने युवाओ को स्मार्टफोन, टैबलेट वितरण करते हुए विधायक जी ने कहा कि आज हमारी सरकार युवाओं के तकनीकी शिक्षा की दिशा मे निरंतर काम कर रही है , उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया, सर्व प्रथम ग्राम पुरैनिया, ग्राम दरवान, ग्राम सोनबरसा, सतौहा धनसिरियाँ, ग्राम काशोपुर, ग्राम दारानगर, ग्राम भावाबाजार, ग्राम पचोखरा, राजगढ़, ग्राम रामपुर बरहों, ग्राम बघौडा, ग्राम लालपुर, ग्राम देवपुरा, ददरा पहाड़ी, ग्राम हिनौता, जैसे कई और दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर माँ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया ,