मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मोदी जी के मन की बात को सुनकर क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने पहुचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज मंडल सक्तेशगढ़ बूथ संख्या 246 बरगवां में कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात को सुनकर वहा से अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने पहुचे , ग्राम बरगवां में ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के विधायक जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, मोदी जी और योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से चर्चा की, वहा से ग्राम बिशनपुर के रहने वाले रामकेश चौहान के निवास पर पहुंचकर उनके माता जी के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया, तो वही ग्राम कलवारी मे पिछले कई दिनो से चल रहा कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निष्ठा स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब एवं शिवाजी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब कलवारी के बीच होने वाले मैच के खिलाड़ियो से मैदान में परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए मैच का आनन्द लिया ,