मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांवों मे हर घर से मिट्टी संकलित किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांवों मे घूम घूम कर हर घर से मिट्टी संकलित किया , केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम पंचायत बलुआ बजाहुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ अगुवाई करते हुए , तिरंगा लेकर गांव मे हर घर जाकर मिट्टी संकलित किया , लोगो ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पंच प्रण का शपथ लिया , इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्तेशगढ़ राजबहादुर सिंह, चंद्रमणि सिंह, चंद्र मोहन, हरिकेश सिंह, एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंस पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे ,