मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप डाउनलोड करने पर बैठक कर क्षेत्र के कई गांव में किया भ्रमण
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुद्देशीय भवन दीपनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप डाउनलोड करने पर चर्चा करने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने के लिए निकल गए, स्राव प्रथम विधायक जी भाजपा मंडल मड़िहान के सभी पदाधिकारी एवं सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम मन की बात एवं नमो ऐप डाउनलोड करने को लेकर चर्चा किया, उसके बाद ग्राम पड़रवां में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचकर मोदी जी और और योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे जनता के बीच चर्चा कर ग्राम चौखड़ा में रामआसरे सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर, ग्राम भांवा के रहने वाले लवकुश सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया, उसके बाद विधायक जी क्षेत्र कई गांव में भ्रमण करते हुएलोगो से शिष्टाचार मुलाकात किया,