मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक बूथों पर भाजपा सदस्य के साथ जनपद से लेकर सोनभद्र तक दुखद परिजनों के दुख में भी शामिल हुए
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगो को सदस्यता ग्रहण करायी, उसके बाद मिर्ज़ापुर जनपद से लेकर सोनभद्र तक दुःखद समाचार की जानकारी होते ही उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत विधायक जी जमुई के बूथ संख्या 104 पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, उसके बाद मंडल राजगढ़ के पतेरी व खोराडीह के बूथ संख्या 150 व 178 पर सदस्यता ग्रहण करा, लोगो के दुःख बाटने के लिए निकल पड़े, सर्वप्रथम ग्राम जमुई दक्षिण पुरवा में अखिलेश दुबे के घर पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, ग्राम देवपुरा शंकर विश्वकर्मा के पत्नी के निधन पर दुःख प्रकट करने पहुंचे, भांवा के ग्राम डढ़िया में हरिशंकर सिंह के निवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित किया, इसी तरह दर्जनों गांव में दुःखद समाचार मिलने पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , उसके बाद विधायक जी रावर्ट्सगंज सोनभद्र के विजय सिंह ठिकेदार के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की,