मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक बिना चुनावी माहौल के प्रतिदिन क्षेत्र के करते है तूफानी दौरा सरकार की योजनाओं की जनता से करते है सीधा संवाद
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज कल के नेताओ की तरह नही नेता गिरी किया करते, जैसे अन्य नेता बाकी के दिन गायब और चुनाव नजदीक हो तो जनता की याद आती है, क्षेत्र में दौरा शुरू, धड़ाधड़ उदघाट्न, योजनाओ के लिए लिखा लेटर धमाका, जैसे तमाम गुण, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उन लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों में है जो प्रतिदिन साल के 365 दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर क्षेत्रवासियों के बीच रह कर उनके सुख दुःख के साथी बनकर क्षेत्र के चारो तरफ तूफानी दौरा किया करते है , जनता के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार की हर योजना के बारे में क्षेत्रवासियो से सीधा संवाद कर सरकारी योजना का लाभ दिलाया करते है , विधायक मड़िहान दिखावटी कार्य से घृणा करते है , जमीन पर गरीबो के बीच बैठकर उनके साथ घुलमिल जाने वाले जनपद के अकेले लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अलग पहचान रखते है , जिन्हें जनता उनके कार्य की वजह से जमीनी नेता के रूप में जानती है , आज भी विधायक जी क्षेत्र में कई कार्यक्रमो में शामिल हुए, सर्व प्रथम ग्राम खोराडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे , वहा से ग्राम बहेरा में भी संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंच शामिल हुए , विधायक जी ने जनता के बीच मोदी जी और योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से चर्चा किया, मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया , उसके बाद मंडल सक्तेशगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सेक्टर के प्रभारी से मुलाकात किया, ग्राम गोवरदहा मे जाकर क्षेत्रीय लोगो से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सबका हाल-चाल लिया , उसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादा की याद मे शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के रूप मे सिख गुरुद्वारा अहरौरा मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल हुए ,