मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक पार्टी के टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच भरी हुंकार
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर मे आज श्री राम जानकी मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल टिफिन बैठक करते हुए , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा , सुशासन और गरीब कल्याणकरी योजनाओ के 09 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक चर्चा किया गया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर , बैठक में सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का विधायक जी अभिनंदन के साथ आभार व्यक्त किया , इन दिनों पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम कर मोदी जी और योगी जी के तमाम योजनाओ को जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चर्चा करते हुए 2024 की तैयारियों में जुट गए है , बॉथक में पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, अमित पांडेय, राज बहादुर सिंह, विरेंद्र कोल, प्रवीण कुमार पांडेय, इंस पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,