मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने हवन-पूजन कीर्तन कर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन
मिर्ज़ापुर के पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 73वे जन्मदिवस को अपने पैतृक गांव के प्राचीन राम जानकी मंदिर में सैकड़ो लोगो के साथ हवन-पूजन के साथ अखण्ड पाठ कीर्तन करते हुए पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समृद्धि और यश के साथ उनकी लम्बी आयु के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया , विधायक जी पूजा पाठ के बाद कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे ताकतवर नेता एवं गरीबों के मसीहा एवं मां भारती के सेवा के लिए समर्पित तथा देशवासियों के हृदय सम्राट श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर मंदिर मे हवन पूजन एवं भजन कीर्तन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समृद्धि और यश के साथ उनकी लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया है , इस अवसर पर आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री आवास एवं उज्जवला योजना एवं अंत्योदय कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थी बड़ी संख्या मे मौजूद रहे , सभी लोगो ने प्रधानमंत्री को दीर्घायु होने की कामना की ,