मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने सिलेण्डर के दाम घटने पर क्षेत्र की जनता से किया चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मध्य प्रदेश आठ दिवसीय दौरे से लौटते ही अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान की जनता के बीच पहुचकर कई गांव में घूम घूमकर अपने क्षेत्र वासियो का हाल चाल जाना , तो वही केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की घोषणा करने के बाद विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने पान की दुकान , चट्टी चौराहों पर ग्रामिनी के बीच बैठकर एलपीजी गैस सिलेण्डर के दाम घटने पर क्षेत्र की जनता से इस पर चर्चा किया , पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के जौगढ़ चट्टी क्षेत्र की कई पान भंडार की गोमती व चाय की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनका हाल चाल जाना, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम कम किए जाने पर चर्चा किया , ग्रामीणों ने भाजपा सरकार के द्वारा दिये गये बड़े तोहफा के प्रति सरकार का आभार प्रकट कर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल को भी धन्यवाद दिया ,