मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर अन्य कार्यक्रमो में पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज संत शिरोमणि रविदास जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए याद किया, उसके बाद विधायक जी अपने अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए रवाना हुए, विधायक जी ग्राम बहादुरपुर के भाजपा कार्यकर्ता अल्हर प्रसाद जायसवाल के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की, उसी गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम बिंद के माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल हुए, इसी तरह अन्य कार्यक्रमो के बाद आमघाट रोड स्थित ध्रुव भवन धौरूपुर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय कार्याल उदघाट्न कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ शामिल हुए, कार्यालय का विधिवत विधि विधान से पूजा कर उदघाट्न किया गया ,