मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने वीडियो वायरल कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग कर क्षेत्र में किया भ्रमण
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए मझवां विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताये, उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में भ्रमण पर निकल गए , सर्वप्रथम विधायक जी ग्राम जमुहार में सुरेंदर सिंह के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया, ग्राम हरदी मिश्र में पहुंचकर लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल-चाल जाना, ग्राम खैरहिया देवरी उत्तर के रहने वाले त्रिभुवन बहेलिया के घर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, इसी गांव में चौपाल लगाकर लोगो से लोगो का हालचाल जाना, गुलालपुर के ग्राम हरदी मिश्रा मे श्री राम कथा एवं श्री भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, वहा से नगर क्षेत्र के ग्राम बरौधा मे त्रिलोकी नाथ तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल हुए,