मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने विधायक निधि से निर्मित कार्य का किया लोकार्पण दलित बस्ती में किया जलपान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरंगा (कूबां खुर्द) में विधायक निधि से निर्मित पिच रोड जो मंगला प्रसाद सिंह के घर से होते हुए राजकेश्वर सिंह के घर तक कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया , उसके बाद भाजपा आलाकमान के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक की कई अनुसूचित बस्ती मे जाकर संपर्क अभियान चलाया , पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सेवा पखवाड़ा के तहत आज ग्राम महुली व ग्राम कजाकपुर अनुसूचित बस्ती मे घर घर जाकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई अभियान के साथ लोगो से जन संपर्क कर उनके साथ भोजन भी किया , मोदी जी के जन्मदिन के दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सर्व प्रथम विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर के पास झाड़ू लगाकर तथा उनकी मूर्ति को साफ सफाई एवं नमन कर माल्यार्पण कर बस्ती वालो को प्रधानमंत्री जी के योजना के बारे में विस्तार से चर्चा किया , जैसे आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों से बातचीत की जिसमें लाभार्थियों ने बताया कि सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है , उसके बाद विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे प्रबुद्ध लोगो से प्रधानमंत्री जी के योजनाओ के बारे मे चर्चा करते हुए उनसे अनुभव साझा किया , उसके बाद विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे लोगों के साथ बैठकर जलपान किया ,