मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी मे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज नगर के राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया के प्रांगण मे आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2023 जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सम्मान समारोह बतौर मुख्यातिथि पहुचकर विज्ञान मॉडल पर छात्र छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में बनाये गए मॉडल को देखकर काफी सराहना करते हुए कहा कि यही बच्चे आगे चलकर अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के नाम को रौशन करेगे , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बच्चो द्वारा तैयार किये गए विज्ञान मॉडल को पूरे प्रांगण में बारी बारी से देख बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे , हम आपको बता दे कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया के प्रांगण मे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान संबंधित मॉडल प्रदर्शनी मे पेश किया , उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को विधायक जी ने प्रमाण पत्र वितरण कर उनके हौसले को बढ़ाया , इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह , जिला समन्वयक अधिकारी , जिला विज्ञान क्लब के सुशील कुमार पांडेय के साथ काफी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे