मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए कसी कमर लाभार्थियों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर लग गए है, आज विधायक जी लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों के घर तक पहुंचकर उन्हें भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक देकर एवं योजनाओं को जन-जन को समझाया, उसके बाद कई अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा भी किया , आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरगवां एवं कुबां खुर्द व ग्राम निबिया पड़रवा में भ्रमण कर सभी लाभार्थियों के घर तक पहुंचकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक देकर एवं योजनाओं को जन-जन को समझाया, इसी के साथ ही बूथ संख्या 339 व 340 गोल्हनपुर में भी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का पत्रक बांटकर क्षेत्रवासियों को योजना बताया , इसके बाद कुछ बीमार पीड़ितों का हाल-चाल लेकर ग्राम जौगढ़ मरचाहिया में बसंतलाल बिंद के पुत्री की शादी मे शामिल होने पहुंचे, उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधायक जी राजगढ़ चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा किया ,