मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने लखनिया वाटर सफारी एवं रिसोर्ट में 50 फिट का तिरंगा फहराया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा लखनिया वाटर सफारी एवं रिसोर्ट में आजादी के अमृत महोत्सव काल मे 50 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया , उसके बाद विधायक जी शक्तेशगढ़ के ग्राम कोठिलवां पहुचकर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुचे , यहा विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बच्चो को साइकिल, घड़ी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया , इस अवसर पर विधायक जी अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के लिए आज शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है , पूरी मेहनत के साथ आप सभी बच्चे अपने तन मन से ध्यान लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दे , आने वाला भविष्य आपका है , इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ऋषिकेश सिंह, ग्राम प्रधान दुखरन सिंह, समाजसेवी दिलीप सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे ,