मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने राज्यपाल का हेलीपैड पर स्वागत करने के बाद पहुंचे विंध्याचल यहां पर स्वास्थ्य मंत्री का किया अभिननन्द
मिर्ज़ापुर जनपद में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन के आगमन पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचकर उनका स्वागत किया , राज्यपाल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, मड़िहान विधायके राज्यपाल आनंदीबेन का स्वागत करने के बाद सीधे विंध्याचल विश्व प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम पर पहुंचे, यहाँ भारत सरकार मे स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल माता के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे, विधायक जी ने मंत्री जी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया, उसके बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कार्यक्रम मे साथ साथ रहे, उसके बाद काफी देर मंत्री जी के साथ अन्य मुद्दों पर विधायक जी ने चर्चा के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल वाराणसी के ट्रामा सेंटर पहुंचे, यहाँ पर ग्राम गोल्हनपुर के रहने वाले विजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन होने के उपरांत उनका हाल चाल लेने के बाद वापस अपने विधानसभा क्षेत्र में आकर अन्य कार्यक्रमो में शामिल हुए ,