मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के पेयजल सिंचाई सड़क समस्या से अवगत कराया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विधानसभा सत्र के दौरान बीते कई दिनों से लखनऊ में मौजूद है , लेकिन विधायक जी को अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या की चिंता लखनऊ में भी परेशान कर रख्खा है , क्यों कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे गांव है , जहा बढ़ते गर्मी के साथ पानी की बड़ी समस्या उतपन्न हो जाया करता है , उसी समस्या को लेकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रदेश के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से 5-कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लेते हुए , मड़िहान विधायक ने मुख्यमंत्री जी को अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल , सिंचाई , सड़क जैसे कई समस्या से अवगत कराया , जिसमे प्रमुख रुप से विकासखंड पटेहरा एवं राजगढ़ मे पेयजल एवं सिंचाई के संकट पर ज्यादा वार्ता किया , साथ ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री जी से अहरौरा को ब्लॉक स्थापित करने की समस्याओं से भी अवगत कराया , मुख्यमंत्री जी ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपके विधानसभा क्षेत्र के लिए सकारात्मक परिणाम होंगे , आपके विधानसभा क्षेत्र के हर खेत को पानी एवं सड़कों के चौड़ीकरण पर विचार किया जाएगा , वार्ता के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आशीर्वाद लेकर अपने गृह जनपद के लिए रवाना हुए ,