मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भाजपा पदाधिकारियो के साथ बैठक कर योग दिवस पर की चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियो के साथ पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा पर बैठक में शामिल होकर आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस को जनपद में सफल बनाने पर चर्चा किया , भाजपा आलाकमान के हर निर्देशो का जिम्मेदारी के साथ पालन करने वाले पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रात दिन एक कर दिया करते है , लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने की वजह से बड़ी संख्या में इनके समर्थक सरकार के हर आदेशो को अमली जामा पहनाने में कोई कोरकसर नही छोड़ते , इनके द्वारा पार्टी सम्बंधित किया गया हर कार्यक्रम अभी तक सफल होता चला आ रहा है , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक कर बताया कि मिर्ज़ापुर योग दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्रीमान बृजेश पाठक जी के जीआईसी के मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर उसकी तैयारियो पर चर्चा की गई है , बैठक में जिला अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे ,