मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर किया श्रमदान
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल 22 जनवरी को भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगौतीदेई में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ कर श्रमदान किया , विधायक जी ने मौजूद तमाम लोगो को संदेश देते हुए कहा कि हर किसी को अपने क्षेत्र के आस पास में स्वच्छता रखनी चाहिए , 22 जनवरी को भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को हम सब को संकल्प लेना होगा कि आगे भी क्षेत्र में साफ सफाई रख्खा जाएगा , इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजगढ़ रमाकांत, मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ,