मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने फार्मर एग्रो क्लिनिक्स एंड एग्रो बिजनेस सेंटर का किया उदघाट्न
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज पटेहरा घोरी के बूथ संख्या 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुना कर दीपनगर कलवारी पहुचकर फार्मर एग्रो क्लिनिक्स एंड एग्रो बिजनेस सेंटर का फीता काटकर उदघाट्न किया , उदघाट्न कार्यक्रम के बाद विधायक जी कछवा बाजार के लिए निकल गए , कछवा बाजार पहुचकर वहा वरिष्ठजनों से शिष्टाचार मुलाकात कर मौजूद लोगों का हालचाल लेते हुए उत्तर प्रदेश योगी सरकार के 6 साल पूरा होने पर चाय पर सभी लोगो के बैठकर साथ चर्चा किया , उसके बाद कछवा मे ही पूर्व प्रमुख लाखन सिंह के यहां पहुचकर उनके यहा आयोजित मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल हुए ,