मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में की साफ सफाई, गरीबो को आवास की चाभी सौपा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एव मड़िहान विधायक ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मंडल राजगढ़ में केक काटकर उनके चित्र को केक ख़िलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए, सेवा सप्ताह के तहत अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर स्थित राम जानकी मंदिर एवं ग्राम सचिवालय मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया, उसके बाद विकासखंड राजगढ़ के सभागार में आयोजित आवास का स्वीकृत पत्र वितरण का कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल टीवी स्क्रीन पर उड़ीसा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा उड़ीसा मे लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का चाबी सौंपा, इसके पश्चात विधायक जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी वितरण किया, साथ ही कुछ लाभार्थियों को आवास का स्वीकृत प्रमाण पत्र भी वितरित किया , इस अवसर पर विधायक जी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में बड़ी संख्या मे गरीबो को प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास वितरण किया जा रहा है, हर गरीब की छत पक्की और मजबूत होगी, उनके पक्के घर का सपना अब दूर नही है , सरकार की सभी योजनाएं आज गरीबों के दरवाजे तक पहुंच रही है, आज डीबीटी के माध्यम से बिना बिचौलिया के सीधे गरीबो के खाते मे उनका पैसा जा रहा है,