मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने पेयजल योजना के संयंत्रों का किया निरीक्षण जल्द 70 गांव में पहुँचेगा जल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में जल की समस्या को लेकर काफी चिंतित है , जिसके मद्देनजर आज विधायक जी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे सिरसी के ग्राम लेदुकी पहुचकर जल जीवन मिशन के संयंत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया , दरसल मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कई गांव गर्मी शुरू होते ही सूखे की चपेट में आ जाते है , जिससे कई गांव वाल में पीने के पानी की अक्सर समस्या उतपन्न हो जाया करती है , इस मुद्दे को लेकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कई बार विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की समस्या पर सदन में चर्चा किया , साथ ही मुख्यमंत्री जी और सरकार के सम्बंधित मंत्री से मिलकर जल समस्या से अवगत कराया था , जिस पर सरकार द्वारा जल योजना के तहत मड़िहान क्षेत्र के सिरसी ग्राम लेदुकी में एक बड़ी पेयजल योजना तैयार हो रहा है , जो पटेहरा क्षेत्र के लगभग 124 गांव जल्द ही नल से जल योजना से लाभान्वित होंगे , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लेदुकी की ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बताया कि इस जल संशोधन की क्षमता 29 एम एल डी है , इससे 124 गांव के लोग नल से जल योजना से लाभान्वित होंगे , विधायक जी ने कहा हमने निरीक्षण मे पाया कि लगभग 80% टेस्टिंग का कार्य का पूरा हो गया है , निरीक्षण में सभी मशीने चल रही है , अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक विकासखंड पटेहरा के लगभग 60 से 70 गांवो को पानी मिलना शुरू हो जायेगा , क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए निरंतर सप्लाई के लिए हम प्रयासरत है , कि जल्द से जल्द हर घर नल से जल सप्लाई शुरू करा दिया जाए , जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके ,