मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने नवनिर्मित होटल यस यस ग्रैंड का उदघाट्न कर पार्टी सहित कई अन्य कार्यक्रमो में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज चुनार बाजार में नवनिर्मित होटल यस यस ग्रैंड का भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के साथ फीता काटकर उदघाट्न करने के बाद कई अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने पहुंचे , सर्व प्रथम भाजपा मड़िहान विधानसभा में मिर्ज़ापुर के तत्वाधान मे विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विभिन्न राजनीतिक दलो से आए 150 लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई , इसके पश्चात विधायक जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए सभी लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और सबको शुभकामनाएं एवं बधाई दी , उसके बाद विधायक जी इमलिया के आर के जे इंटर कॉलेज में कक्षा कक्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन कर, ग्राम गढ़वा मे बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर मां सरस्वती का पूजन किया, वहा से विधायक जी ग्राम पथरौरा में भाजपा के तत्वाधान मे आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत गांव मे घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के पर्ची को बांट ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया , उसके बाद क्षेत्र में दुःखद समाचार की जानकारी मिलने पर ग्राम रस्तोगी तालाब मे डॉ सत्य प्रकाश प्रजापति के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की , वहा से मंडल अदलहाट के ग्राम बरेंव रहने वाले राजकुमार पांडेय के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर विधायक जी ने शोक संवेदना प्रकट कर अन्य कार्यक्रमो के लिए आगे रवाना हो गए ,