मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने तिरंगा यात्रा को लेकर राजगढ़ व पटेहरा में की बैठक
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तिरंगा यात्रा को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ व पटेहरा सहित कई अन्य जगहों पर बैठक किया , सर्वप्रथम विधायक जी ने सिरसी विकासखंड पटेहरा के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की , इसी तरह से राजगढ़ के नवदीप विद्यालय में भी बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत चर्चा की, उसके बाद मंडल अदलहाट में ग्राम भुइईलीखास स्थित उत्सव भवन में भी हर घर तिरंगा को लेकर बैठक किया , बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि हमारे पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर मनाई जाय, साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारको के पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं, और प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें , इसके पश्चात वन विहार के कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज का कार्यक्रम भी हुआ , हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे ,