मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने छात्रों को टैबलेट वितरित कर अपने अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने क्षेत्र में पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर के भाईपुर शेरवां स्थित स्व.डॉ. कुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से छात्र व छात्राओ को टैबलेट वितरित किया , विधायक जी द्वारा दिये गए टेबलेट पाकर सभी छात्र छात्राये काफी खुश दिखाई पड़ी , उसके बाद विधायक जी ग्राम जौगढ़ पहुंचकर भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए , कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे जनता के बीच विस्तृत रूप से चर्चा की , मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया , इसके पश्चात विधायक जी ने आयुष्मान भारत कार्ड पात्र लाभार्थियों को वितरित किया , वह से विधायक जी ग्राम लहौरा वकील सिंह के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया ,