मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गोल्हनपुर स्थित राम जानकी मंदिर में साफ सफाई कर दीवाल पर कमल का निशान एवं एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज गोल्हनपुर स्थित राम जानकी मंदिर में पूरी तरह से साफ सफाई कर आस पास के दीवालो पर कमल का निशान बनाकर एक बार फिर मोदी सरकार का अपने हाथों से लेखन किया , दरसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर लगातार मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के निर्देशो का पालन करने के बाद ही क्षेत्र के अलग अलग कार्यक्रमो में शिरकत करने पहुंचते है , आज विधायक जी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बूथ संख्या 339, गोल्हनपुर में दीवाल लेखन मे कमल का निशान एवं एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन किया , तो वही चुनार विधानसभा क्षेत्र के कैलहट बाजार के रहने वाले शंकर लाल अग्रहरि के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए परसोधा के शांति लान पहुंच आशीर्वाद दिया , उसके बाद सुधाकर सिंह पत्रकार की पुत्री की शादी में शामिल होने वाराणसी पहुंचे , इसी तरह अपने अन्य कार्यक्रमो में भी शामिल हुए ,