मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अदलहाट बाजार में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उनको नमन किया , उसके बाद विधायक जी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर मोदी जी के जन्मदिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत अदलहाट ग्राम शेरवां व ग्राम भाईपुर के अनुसूचित बस्ती मे जाकर लोगो से संपर्क करते हुए , घर घर जाकर प्रधानमंत्री जी के योजना आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों से बातचीत किया , जिसमे लाभार्थियों ने बताया कि सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है , उसके बाद विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे प्रबुद्ध लोगो से प्रधानमंत्री जी के योजनाओ के बारे मे चर्चा करते हुए उनसे अनुभव साझा किया , इसी तरह की अन्य कार्यक्रम में जाकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भाग लिया ,