मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गरीबो को कम्बल वितरण कर विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुद्देशीय भवन में गरीबो को कम्बल वितरण करते हुए विधायक जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से ठंड को देखते हुए गरीबो को कंबल वितरण किया जा रहा है, पात्र गरीब कंबल पाकर काफी खुश दिखाई पड़े, उसके बाद विधायक जी ग्राम निकरिका में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर मोदी जी और योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से चर्चा की, मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया , उसके बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अहरौरा के भाजपा कार्यालय और ग्राम बहुआर मे जाकर सबसे शिष्टाचार मुलाकात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो का हाल-चाल लिया,