मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने किया दुकान का उदघाट्न कर क्षेत्रवासियों से किया शिष्टाचार मुलाकात
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा चौक में अभिनंदन शूज कलेक्शन दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया, उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर क्षेत्रवासियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हालचाल लिया, ग्राम-तिलई, मऊआर में राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे, जहा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया, उसके बाद ग्राम जमुहार में धीरज सिंह अध्यापक के आवास पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुंचकर वहा भी मौजूद क्षेत्रवासियों से शिष्टाचार मुलाकात कर लोगो का हालचाल लेते हुए, चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेहिया में सियाराम सिंह अध्यापक, व सुरेश कुमार सिंह अध्यापक के माता के निधन पर परिजनों से मिलकर विधायक जी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की,