मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली साथ ही विभीषिका दिवस मनाया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज विकासखंड राजगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय तिरंगा वितरण किया, उसके बाद सभी के साथ तिरंगा यात्रा निकाला जिस रास्ते से विधायक मड़िहान का तिरंगा यात्रा गुजरता रहा, उस रास्ते के लोगो में देश भक्ति का जज्बा जोरशोर से देखा गया , तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग जोरदार नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, उसके बाद विधायक जी विधानसभा मझवां के कछवां में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने पहुंचे, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" रहे, मंत्री जी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, इसके पश्चात पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन विभाजन के दौरान कई भारतीयों की पीड़ा को याद दिलाता है, विभाजन मे कई परिवार विस्थापित हुए और लाखों लोगों की जान गई, इसलिए भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप मे मनाया जाता है,