मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के योजना पर डाला प्रकाश
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अहरौरा और अदलहाट क्षेत्र में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की चर्चा पर आयोजित बैठक के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बीते आठ वर्षों के कार्यकाल के दौरान आम जनमानस के लिए देश मे चल रही योजना पर प्रकाश डालते हुए , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए एक नई जोश भरकर ऊर्जावान बनाने का कार्य किया , दरसल आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा मे दिए गए अभिभाषण पर भाजपा के अहरौरा व अदलहाट कार्यलय पर चर्चा बैठक आयोजन किया गया था , बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे , जिन्होंने बैठक में विस्तृत रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बीते 8 वर्षों के कार्यकाल में आम जनमानस से जुड़ी एक-एक योजना को पार्टी कार्यकर्ताओं को गिनाया , वही अदलहाट कार्यक्रम में पहुचकर सर्व प्रथम विधायक जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री माo नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है , भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के समस्त योजना हर गांव के गरीबों तक पहुंच रही है ,