मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने उदघाट्न से लेकर दुखद परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज नगर क्षेत्र में उदघाट्न कार्यक्रम से लेकर दुःखद परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , विधायक मड़िहान सर्व प्रथम लालडिग्गी मुजफ्फरगंज मे चंदन यादव के निवास पर पहुचकर परिजनों से मुलाकात कर उनके भाई के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो वही अनगढ़ रोड बुधिया कालोनी में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन पर भी शोक संवेदना प्रकट कर नगर के ही ब्रह्मचारी कुआं के पास श्री राम मिष्ठान भंडार की नई दुकान का फीता काटकर उदघाट्न कर अपने गांव गोल्हनपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुचे , जहा पर छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत किया , इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंस पटेल , आशा बट्टर देवी , कैलाश केसरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ,