मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज क्षेत्र में किया तूफानी दौरा दर्जनों गांव में ग्रामीणों के बीच पहुचे
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में तूफानी दौरा करते हुए कुछ ग्रामीणों के निवास पर पहुचकर उनके दुःख दर्द में शामिल हुए , तो दूसरी तरफ कई गांव में भ्रमण करते क्षेत्रवासियों का हाल लिया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम कुबाॅ खुर्द तरंगा के रहने वाले हंश राम सिंह के निवास पर पहुचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया , हम आपको बतादे की विगत दिनो बीमारी के कारण हंश राम सिंह का निधन हो गया था , वहा से निकलकर ग्राम-खैरटियां बरगवां के रहने वाले महादेव सिंह के निवास पर बैठकर आस पास क्षेत्रो से आये ग्रामीणों का हाल जाना , ग्राम करकचहा छितमपुर मे जितेंद्र सिंह के घर पहुचकर उनके माता के निधन पर अपनी दु:खद शोक संवेदना प्रकट किया , इसी तरह से मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में पहुचकर क्षेत्रवासियों का हाल चाल लिया ,