मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज कई गांव में ग्रामीणों की समस्या के लिए लगाया जन चौपाल
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ लोगो के घर पहुचकर उनके दुःख में शरीक हो अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , तो वही दूसरी तरफ क्षेत्र के कई गांव में ग्रामीणों की समस्या को सुनने के लिए जन चौपाल किया , आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम पथरौर भाजपा नेता डब्बू पटेल के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की , तो वही ग्राम अमोई पुरवा मे सूर्य नारायण सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन की दुःखद घटना पर शोक प्रकट कर ग्राम बलहरा पहुंचे यहाँ गांव के सार्वजनिक मंदिर पर ग्रामीणों के साथ बैठकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना , इसी तरह ग्राम रामपुर ठाकुर दयाल गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनकर हाल जाना , वहा से सीधा ग्राम फुलियारी पहुंचकर यहा भी ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उनका हाल चाल लेते हुए क्षेत्र की विकास कार्यो पर चर्चा किया ,