मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज आवास पर लगाया जनता दरबार, भागवत कथा में किया रसपान, दिन भर उनका रहा व्यस्त दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने शुक्लहा स्थित आवास पर जनता दरबार में आये लोगो की समस्या को सुनकर उसका समाधान किया , तो वही दूसरी तरफ अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलवारी में आयोजित भागवत कथा में पहुंचकर परम पूज्य पं.सच्चिदानंद जी महाराज जी द्वारा भागवत कथा का रसपान कर महाराज जी से आशीर्वाद लिया, आज दिन भर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का अपने विधानसभा क्षेत्र में पुनः व्यस्त दौरा चलता रहा , ग्राम गोरथरा (कठेरवां) के रहने वाले संजय सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के आकस्मिक निधन पर विधायक जी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की, तो वही ग्राम खुटारी में राजकुमार सिंह के पिताजी के निधन पर उनके यहां तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की, इसके बाद ग्राम लुरकुठिया के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके भतीजे के आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट करने पहुंचे , वहा से ग्राम इमलिया-84 में खजांची प्रसाद केसरी के निधन की तेरहवी म मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, इसके बाद भी कई अन्य कार्यक्रमो में शिरकत करने पहुंचते रहे ,