मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज अहरौरा में छात्रों को स्मार्टफोन व टाबलेट वितरण किया
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के एक विद्यालय में आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने छात्र व छात्रों को स्मार्टफोन व टाबलेट वितरण किया , अहरौरा के वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे आज छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन टाबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर छात्र छात्रों को स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरण कर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में छात्रों को टाबलेट और स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है , आज युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है , लगातार केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार छात्रों , किसानों , गरीबो , हर वर्ग के लोगो को आगे बढ़ाने के लिए नयी नयी योजनाओ की सौगात दी जा रही है , इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय भाई पटेल , महेंद्र अग्रहरी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अध्यापकगण मौजूद रहे ,