मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज अपने निवास पर जनता दरबार मे सुना सैकडों लोगो की फरियाद
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रति दिन की भांति आज भी सुबह सात बजे से अपने निवास कार्यालय पर जनता की समस्या को सुनने के लिए कार्यालय में बैठ जनपद से आये सैकडों लोगो की फरियाद को सुनते हुए अलग अलग सम्बंधित अधिकारियों से फोनवार्ता कर आम जनमानस की समस्या का समाधान किया , विधायक जी वैसे तो अपने निवास कार्यालय पर प्रति दिन आम जनमानस की समस्या को करने के लिए सुबह सात बजे से बैठ जाते है , शायद इसीलिए प्रति दिन बड़ी संख्या में जनता विधायक जी पास अपनी समस्या को लेकर बड़े ही उम्मीद के साथ आती है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की एक खासियत है कि बारी बारी से हर पीड़ित की समस्या को गम्भीरता से सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल फोनवार्ता कर समस्या से अवगत कराते हुए उसका निस्तारण कराते है , खास बात तो ये है कि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के जनता दरबार मे सिर्फ उनके विधानसभा क्षेत्र से ही नही बल्कि जनपद के सभी विधानसभा से जनता अपनी समस्या को लेकर मायूस होकर आती है और अपनी समस्या का समाधान होने पर मुस्कुराहट के साथ वापस अपने घर को जाते है ,