मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अहरौरा निकाय चुनाव में प्रत्याशी के जीत के लिए झोंकी पूरी ताकत
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अहरौरा नगर पालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सैकड़ो लोगो के साथ अहरौरा क्षेत्र के गली गली में घूम लोगो से जनसंपर्क करते हुए , भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी एवं सभासद पद के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अहरौरा नगर के गोला सहुआइन मोहल्ला से प्रचार अभियान की शुरू कर भाजपा प्रत्याशी लिए घर-घर जाकर वोट मांगा ,इसी तरह मोहल्ला चौक पहुचकर क्षेत्र की गलियों में घूमते हुए लोगो से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया , उसके बाद मलाही टोला वार्ड नंबर 25 मे पहुचकर नुक्कड़ सभा किया , वहा से निकल अहरौरा चौक बाजार वार्ड संख्या 24 में पहुचकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के हाथ मजबूत होंगे , तभी आपका नगर स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा , जिस पर लोगो का भरपूर समर्थन मिलता रहा ,