मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अमृत कलश पर आयोजित कार्यक्रम की सभा को किया सम्बोधित
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो से एकत्र की गई मिट्टी को अमृत कलश एकत्रीकरण के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए हजारो लोगो की मौजूदगी में सभा को सम्बोधित किया , हम आपको बता दे कि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के अगुवाई मे विगत कई दिनो मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में आम जनमानस द्वारा एक-एक चुटकी मिट्टी इकट्ठा की गई थी , उस मिट्टी कलश को आज ब्लॉक परिसर राजगढ़ तक लाया गया , मिट्टी कलश को लेकर राजगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ , कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती गायन से अतिथियों का स्वागत किया गया , तो वही कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं की मंच से जानकारी दिया , साथ ही राजगढ़ ब्लॉक परिसर मे वृक्षारोपण किया ,