मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अन्नदाता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल के लिए मांगा वोट कप प्लेट बटन को दबाने की किया अपील
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अदलहाट क्षेत्र के कासेहर दौलताबाद स्थित गुरु कष्णिॆका महाविद्यालय में आयोजित किसान अन्नदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनना है, चार सौ पार के आंकड़े से आगे निकलना है तो इस बार भी भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के कप प्लेट के निशान का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना होगा, आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान मे मड़िहान विधानसभा क्षेत्र अदलहाट मंडल के कासेहर दौलताबाद स्थित गुरु कष्णिॆका महाविद्यालय में किसान अन्नदाता सम्मेलन कार्यक्रम में किसानों को सम्बोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा, आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा दर्शना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होंने पहुंचे थे, विधायक जी ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानो के लिए खाद, बीज, उर्वरकों एवं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित बड़ी संख्या मे हमारे अन्नदाता किसानो के लिए प्रधानमंत्री जी ने काम किए हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है कि आने वाले 01 जून को अपने-अपने बुथ पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कप प्लेट का बटन दबाकर भाजपा अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल जी को भारी से भारी मतो से विजई बनाये, जिससे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके ,