मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अनुसूचित बस्ती चलाया साफ सफाई एवं संपर्क अभियान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई अनुसूचित बस्ती मे जाकर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्य करते हुए लोगो से सम्पर्क किया , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर से शुरू सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे जाकर साफ सफाई कर लोगो से मिलकर संपर्क अभियान चलाया , विधायक जी ग्राम मरचा में घर-घर जाकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर सेवाभाव से कार्य किया , तो वही ग्राम रैकरी मे पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर के पास झाड़ू लगाकर तथा उनकी मूर्ति को साफ सफाई एवं नमनकर माल्यार्पण किया , बस्ती के लोगो से आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों से बातचीत की जिसमें लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है , साथ ही विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे लोगों के साथ बैठकर जलपान भी किया , बस्ती के लोगो ने प्रधानमंत्री जी को योजनाओ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद , इसके बाद विधायक जी ग्राम पतेरी के रहने वाले विनय सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की , वहा से विधायक जी बरकछा स्थित बीएचयू कैम्पस में प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल खो-खो प्रतियोगिता समापन में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ और प्रयागराज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ कराया ,